उत्तराखंड में आज मिले 497 नए कोरोना संक्रमित: – 12961 पहुंचा आंकड़ा
देहरादून:-प्रदेश में आज कोरोना के 497 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 12961 पहुंच गया है ,

मंगलवार की सांय 8:30 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 497 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 99 , हरिद्वार से 68 , नैनीताल जिले से 98 , उधम सिंह नगर से 105 ,पौडी से 39 ,टिहरी से 42 ,चंपावत से 22 , बागेश्वर से 10 ,अल्मोड़ा से 04 ,पिथौरागढ़ से 01, रुद्रप्रयाग से 01, उत्तरकाशी से 08 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि राज्य में आज 239 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक जांच के लिए भेजे गए 240454 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 14216 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 12961 मरीजों में से 8724 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 49 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं 164 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

