डीएम बंसल ने छत्रा की पढ़ाई के लिए भरी फीस। डीएम बंसल की चौतरफा हो रही सराहना।
न्यूज होम लाइव व्यूरो जाहिद हबीबी
कालाढूंगी। नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल के उत्कृष्ट कार्य देख जनपद की जनता उनकी मुरीद होती जा रही है। जनपद में कोई रुका विकास कार्य हो या जनता का कोई कार्य बेवजह लंबित हो डीएम बंसल के प्रयास से अब तक ऐसे कई कार्य परवान चढ़ चुके हैं। डीएम बंसल विकास कार्यों के प्रति जितने गंभीर हैं उसी के साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए संजीदा भी हैं। अब उन्होंने कोटाबाग की एक गरीब छात्रा कनिका जोशी की पढ़ाई के लिए खुद फीस जमा कर छात्रा के भविष्य को आगे बढ़ने में मदद की है। कोटाबाग की यह छात्रा पिथोरागढ़ के सीमांत इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष करी छात्रा है। जो अपनी फीस नही भर परा रही थी। कनिका ने डीएम सविन बंसल से उम्मीद जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई। फिर क्या था बच्चों की पढ़ाई के प्रति संजीदा डीएम बसंल ने कनिका के खाते में रू 59716 की धनराशि काॅलेज फीस हेतु जमा कराई। कोटाबाग की कनिका जोशी के परिवार की स्थिति कोरोना माहमारी की वजह से काफी मुश्किलों में आ गयी थी। कोटाबाग के आंवलाकोट में एक गरीब किसान की बेटी कनिका पिथौरागढ़ के सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान के आखिरी वर्ष की छात्रा है। 4 भाई बहनों में सबसे बड़ी कनिका की शिक्षा के लिए उसके पिताजी ने बैंक से लोन भी लिया था परंतु आर्थिक समस्या के कारण कनिका समय से अपनी फीस जमा नही कर पा रही थी। थक-हार कर और शिक्षा छूट जाने के डर से कनिका ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के जरिये डीएम बंसल से मदद की गुहार लगाई थी। उनको जैसे ही पता चला उन्होंने कनिका के बारे में जानकारी लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटाबाग के जरिये कनिका की शिक्षा के लिए आवश्यक धनराशि का पता लगवाकर कनिका के खाते में रु 59716 धनराशि उपलब्ध करायी है। अब कनिका डीएम के इस प्रयास के जरिये अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेगी। कनिका ने डीएम बंसल कोे अपना आदर्श बताते हुए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की रुकावट को दूर करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद दिया। अब कनिका का कहना है कि डीएम बंसल के सहयोग और उनकी प्रेरणा से अगर भविष्य में वो कुछ बन पाती है तो गरीब विद्यार्थियों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटेगी।

