बिन्दुखत्ता प्रकरण पर ललित आर्य का बयान .
न्यूज होम लाइव नेटवर्क उत्तराखण्ड
रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज
सितारगंज -समाजिक एकता आपसी सौहार्दय के लिये घातक है. जातिवादी सोच- ललित आर्य समाजिक कार्यकृता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित कुमार आर्य ने बिन्दुखत्ता में हो रहे जातिय भेदभाव पर आज अपना बयान दिया और बोला की समाजिक एकता के लिये जातिवादी विचारधारा खतरनाक वं घातक है . उक्त महिला गुडडी पाण्डे के द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया पूरे मानव समाज के लिये कंलकित करने वाला है. मानव समाज में कई कृत्य ऐसे हुये जो सामाजिक रूप से असयनीह हैं समाज में ऐसे वाक्ये होना दुर्भाग्यपूर्ण है. कभी चक्की छूने पर हत्या कभी अस्सी वर्षीय वृद्ध से बलात्कार ऐसी घटनाओं पर बहुत दुःखदायी है. ललित आर्य ने कहा की ऐसी घटना का विरोध सर्वसमाज को करना चाहिये तथा ऐसे मामलों से सम्बन्धित लोगों का सभी ने समाजिक बहिष्कार करना चाहिये संविधान ने सबको बराबरी का अधिकार दिया है. ये विघटनकारी ताकतें खत्म करनी चाहिये. समाज को बांटने का कार्य करने वालों को समाज ने विरोध करना चाहिये. इससे आपसी भाईचारा व वैमनस्य खत्म होता है. आज की परिस्थिति में ऐसी घटनायें समाज को शर्मशार करती है. सजा कराने तक यह मामले खत्म नही होते बल्कि एक प्रश्नन चिन्ह समाज के लिये छोड़ जाते है. ये घटनायें कब तक विशेष समाज को शर्मशार करेगीं. अब समाजिक चिंतन का समय आ चुका है ऐसी घटनायें होने पर सभी को समाजिक बहिष्कार करना जरूरी है रुडीवादी सोच को कुचलने का समय अब आ चुका है ललित आर्य ने कहां सबको चिंतन करने की आवश्यकता है तथा एक स्वर में सभी को ऐसी घटना पर एक स्वर में एक मंच पर स्वच्छ समाज के लिये आना चाहिये .

