पब्जी गेम खेल रहे दो युवकों ने सल्फास खाकर अपनी जान दी।
न्यूज होम लाइव व्यूरो….
हरिद्वार ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सिडकुल क्षेत्र में पब्जी गेम खेल रहे दो युवकों ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार सिडकुल की अलग अलग कम्पनियों में काम करने वाले सहारनपुर निवासी ऋषभ शर्मा, आशीष त्यागी, दिनेश कुमार व दीपक निवासी यमुनानगर हरियाणा महादेवपुरम कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे इनमें से ऋषभ व दीपक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खा लिया। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। उनके साथ कमरे में रहने वाले दिनेश और आशीष ने पुलिस को बताया है कि ऋषभ व दीपक पब्जी गेम खेलने के आदी थी। बुधवार देर रात तक भी दोनों पब्जी गेम खेल रहे थे। उसी दौरान दोनों ने सल्फास खा लिया। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं।

