अब मास्क न पहनने वालों की खैर नहीं, हो सकती है जेब ढ़ीली
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
देहरादून। मास्क न पहनने वाले लोगों पर सरकार ने शिंकजा कस दिया है। हाल ही में आई द्वितीय संशोधन विनियमावली को राजभवन से मंजूरी मिल गई है, जिसमें मास्क न पहनने पर पहले 200, दूसरी बार 500 रुपये व तीसरी बार 1000 हजार रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। सरकार की माने तो अब आम जनमानस को मास्क पहनना अनिवार्य करना होगा।
स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने संशोधन आदेश जारी करते हुए बताया कि मास्क को अब अपनी लाइफ में शुमार करना होगा। संशोधित नियमावली के अनुसार अब मास्क न पहनने वालों को पहली बार 200, दूसरी बार 500 व तीसरी बार 1000 रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। वहीं प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणा के अनुरूप चार वॉशेबल मॉस्क भी निशुल्क मिलेंगें। ये जुर्माना राज्य में पुलिस व अन्य प्रवर्तन संबंधी विभाग करेंगें। शासन की मंशा इससे लोगो में मॉस्क के प्रति जागरूक करने के साथ ही राज्य मे संक्रमण की चेन को रोकना है।

