FEATUREDGeneralLatestNewsउत्तराखंडराज्य

पिथौरागढ़ यूथ कांग्रेस ने संचार सुविधा के बदहाली को देखकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क


कैलाश चन्याल की रिपोर्ट
पिथौरागढ़ जिले के यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेत्रत्व मे पिथौरागढ की बदहाल संचार व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया व दूर संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ऋषेन्द्र महर ने कहा पिथौरागढ़ एक सीमांत जिला है और इस कोरोना काल में बहुत से हमारे भाई बहन जो बाहर रहते थे वह पिथौरागढ़ में अपने जिले में आए हैं । वह सभी प्रवासी भाई बंधु व लोग यहीं से ऑनलाइन अपनी कंपनियों में जॉब भी कर रहे हैं ,लेकिन खराब इंटरनेट सेवा के चलते उनको भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही साथ पिथौरागढ़ में जितनी भी कंपनियां हैं चाहे वो एयरटेल हो आइडिया, वोडाफोन हो जियो हो या बीएसएनल हो उन तमाम कंपनियों द्वारा 4G और 3G नेटवर्क के पैसे हम से वसूले जा रहे हैं पर सुविधाएं 2G और E कीदी जा रही है, जो सीधे-सीधे पिथौरागढ़ की भोली-भाली जनता के साथ धोखाधड़ी व लूट है ।
आए दिन कॉल ड्रॉप हो जाना ,कॉल कट जाना, कॉल जंप हो जाना या फोन मिलाने पर बात ना होना जैसी समस्याओं से रूबरू होते हैं लेकिन पैसे हम से पूरे काट दिए जाते हैं, यह भी आम जनता के साथ खिलवाड़ है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
यूथ कांग्रेस द्वारा चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द दूरसंचार सुविधाएं सही नहीं की गई तो यूथ कांग्रेस उनके निजी कार्यालयों में तालाबंदी करने हेतु बाध्य होगी।।

Share This News