FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गणाई में संचार सेवा बदहाल,जनता परेशान क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन


न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

गणाई गंगोली-गणाई गंगोली में पिछले कुछ महीनों से संचार सेवा बदहाल है,क्षेत्र के दोनों नेटवर्क IDEA व BSNL में नेट की समस्या से क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है,पिछले कुछ माह से IDEA में नेटवर्क तो है, पर नेट स्पीड 2G की जैसी है,जिस कारण लोगों को ऑनलाइन काम करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है,वही कॉल करने पर कभी आवाज साफ नहीं आती तो कभी बीच में ही कॉल कट जा रहा है,क्षेत्रवासियों के द्वारा कई बार संचार कंपनी के अधिकारियों से भी बात की गयी पर वहां से बार-बार झूठी दिलाशा ही मिल रही है,जबकि गणाई गंगोली की 90-95% जनता IDEA सिम का प्रयोग करती है, वही क्षेत्र के दूसरे नेटवर्क BSNL की बात की जाए तो उसके भी हाल कुछ सही नहीं है,BSNL में 4G लगे अब करीब 1 वर्ष होने को है,4G लगने के बाद और IDEA से लगातार मिल रहे धोखे के बाद BSNL में धीरे-धीरे लोगों का विश्वास बढ़ रहा है,परंतु समय-समय पर BSNL के सिग्नल चले जाने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है,BSNL के नेट स्पीड की बात की जाए तो BSNL के नेट की स्पीड फिलहाल IDEA के मुताबिक ठीक है,लेकिन BSNL में सिग्नल कब चले जाएं इसका कोई पता नहीं।
एक तरफ कंपनियों ने अपने प्लान को काफी महंगा कर दिया है,और ऊपर से वो सुविधा बिल्कुल नहीं दे पा रही है, कॉल करने पर उधर से झूठी दिलाशा देकर जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है,जैसा कि आप सभी को अवगत है कि आज के समय हर कार्य ऑनलाइन होते हैं, लेकिन नेट की स्पीड से समय से काम होना मुश्किल हो गया है,नेट की स्पीड को आप इस कदर समझ सकते हैं कि कभी साइट ही नहीं खुलती, कभी पेज में जाकर बड़ी मुश्किल से कोई फॉर्म भर लें, तो नेट चले जाने से,या अन्य कारणों से फॉर्म भी सबमिट नहीं हो पाता,रविवार को क्षेेत्रीय जनता ने संचार सेवा के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र उपाद्याय, गिरीश उपाद्याय, देवेंद्र मेहता,गिरीश उपाद्याय, योगेश बर्मा,दीनदयाल उपाध्याय, रमेश नियोलिया,दीपू बोरा,गोविंद बोरा,राजेश कुमार,गम्मू बोरा,महेश बोरा,किशन बोरा,किशन राम,गोविंद पंत,संजय डसीला, श्याम सिंह,भरत सिंह बोरा, भाष्कर चन्द्र आदि लोग मौजूद थे।

Share This News