FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandअल्मोड़ा

अल्मोड़ा से हलद्वानी आ रही आल्टो कार गहरी खाई में गिरी 1 की मौत ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क अल्मोडा..

अल्मोडा। हल्द्वानी के हल्दुचौर में रहने वाले दो व्यक्ति अल्मोड़ा के मनी आगर के पास सैला इस गांव के निवासी हैं एक अल्टो में सवार होकर हल्द्वानी को आ रहे थे। इसी बीच मनी आगर के पास चनौली मोटर मार्ग के पास उनकी ऑल्टो गहरी खाई में गिर गई । जिसमें अस्पताल ले जाने पर गिरीश चंद जोशी 44 पुत्र तारा दत्त जोशी निवासी सैला वर्तमान निवासी हल्दुचौर की की मृत्यु हो गई। वहीं कौस्तुभ जोशी 34 पुत्र एसडी जोशी गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति ऑल्टो uk06 ए एन 3634 से अपने रिश्तेदारों से मिलकर वापस हल्द्वानी आ रहे थे कि इसी बीच चनौली मोटर के मोटर मार्ग के पास ऑल्टो खाई में गिर गई । जानकारी के अनुसार वाहन कौस्तुभ जोशी चला रहे थे इसी बीच उधर से गुजर रहे भैंसिया’छाना के ब्लाक प्रमुख दीपक पांडे इन घायलों को बाड़ेछीना ले गए जहां उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। 108 में बिठा कर उनको अल्मोड़ा लाया गया गिरीश चंद जोशी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ गए पुलिस के उप निरीक्षक श्याम बोरा भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे ।उन्होंने सैला गांव के रहने वाले दोनों व्यक्तियों के परिजन जो अब हल्दुचौर में रहते हैं उनको यह सूचना पहुंचा दी है।जानकारी के अनुसार यह दोनों व्यक्ति अपनी रिश्तेदारी में अपने गांव सायला गांव गए थे जो मनी आगर के नजदीक पड़ता है।पूर्व विधायक मनोज तिवारी एवम ब्लॉक प्रमुख दीपक पांडेय ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मृतक गिरीश जोशी की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Share This News