बेरीनाग निगम कर्मचारी अपनी माँगो को पूरा करवाने के लिए अनुठे ढंग से कर रहे हैं प्रदर्शन…
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम
बेरीनाग निगम कर्मचारियो ने अपनी माग रखने का अनूठा अभियान अपना रखा है । कर्मचारी कभी स्वच्छता अभियान तो कभी वृक्षा रोपण कर गाँधी वादी धारणा से अपनी 6 सूत्रीय मांगो को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं । आज प्रर्दशन का 6 वाँ दिन है इस मौके पर प्रबन्धक दीपक पंत ने बताया कि हमारी माग काम करने के दौरान ही एक घंटे विरोध प्रर्दशन कर किया जा रहा है प्रर्दशन पूर्ण गाँधीवादी विचार धारा के अनुरूप ही किया जा रहा है और कहा जब तक हमारी मांगे नही मानी जाती आन्दोलन जारी रहेगा।

