FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल मैं डॉक्टरों की कमी होने पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम के साथ
कैलाश चन्याल की रिपोर्ट :-

पिथौरागढ़ जिले के कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों का कहना है जिले में स्वास्थ्य सेवाएं अपंग हो चुकी हैं, छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज भी यहां नहीं हो पा रहा है कल जिला अस्पताल में रावल गांव के एक व्यक्ति की पोलियों से मौत होना अपने आप में लाचार हो चुकी है स्वास्थ्य सेवाओं को दर्शाता है, वही जिला अस्पताल में डॉक्टर की कमी से जूझ रहा है सात लाख से ज्यादा आबादी जिले में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन चुका है जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल है कांग्रेसियों ने जल्दी से जल्दी जिला अस्पताल में डॉक्टर देने की माग की है ,इस दौरान नगर पवन मेहरा, हिमांशु ओझा, ऋषेन्द्र महर, जितेंद्र महार रमेश चंद्र ,तिलोक बिष्ट, जावेद खान, मनोज पांडे, कमल, जोशी भुवन जोशी, रजत विश्वकर्मा संतोष गोस्वामी ,रमेश सोन आदि कई लोग मौजूद थे ।

Share This News