उत्तराखंड का अपमान करने वाले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भाजपा में शामिल करने पर आम आदमी पार्टी ने कार्यालय में हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा उत्तराखंड का अपमान करने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भाजपा में शामिल करने पर भाजपा की निंदा करते हुए भाजपा के चाल और चरित्र पर उंगली उठाते हुए आज गांधी चौक में आम आदमी पार्टी कार्यालय में हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध धरना प्रदर्शन किया।
विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है भाजपा उत्तराखंड विरोधी है तभी उसने कुंवर प्रणव चैंपियन को सिर्फ 13 माह में ही भाजपा में शामिल कर लिया और कुंवर प्रणव चैंपियन हमारी देवभूमि को अपमानित करने वाले हैं उन्हें इस बात का पाप जरूर लगेगा। धरना प्रदर्शन में डीडीहाट विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाश पूनेदा ,आलोक चौधरी सुरेश जोशी ,राकेश वर्मा, शंकर राम, इमरान अली, सरोज देउपा गोविंद बिष्ट, विनय भाटिया, धीरज जोशी, नवीन शर्मा,कैलाश कठायत शामिल रहे।

