राज्य से दूसरे राज्य में जाने-आने पर लगी शर्तें अनलॉक-4 के तहत हटा दी , प्रदेश में बाहर कहीं से भी आने के लिए किसी भी यात्री को देहरादून स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य अनिवार्य,
देहरादून- लॉकडाउन के दौरान देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने-आने पर लगी शर्तें अनलॉक-4 के तहत हटा दी गई हैं। केंद्र सरकार ने लोगों को कई रियायतें देते हुए अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए किसी भी अनुमति या औपचारिकता की अनिवार्यता को समाप्त करते हुए नियम तय किये हैं। अनलॉक-4 के दौरान सरकार ने शैक्षणिक कार्यों को लेकर भी स्कूलों को कुछ रियायत प्रदान की है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने भी अनलॉक 4 के दौरान केंद्र सरकार की गाइडलाइंस में अपने स्तर से थोड़ा संशोधन करते हुए अपनी नयी गाइडलाइंस जारी कर दी है। प्रभारी सचिव आपदा प्रबंधन की तरफ से जारी किए गए पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि प्रदेश में बाहर कहीं से भी आने के लिए किसी भी यात्री को देहरादून स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। पत्र में कहा गया है कि बॉर्डर पर भी किए गए रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगने पर देनी होगी, हालांकि ईपास या किसी परमिशन की यात्री को आवश्यकता नहीं होगी। पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है।

