रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा वितरण।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क के लिए कालाढूगी से जाहिद हबीबी की रिर्पोट…
कालाढूंगी। कोटाबाग देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में तथा होम्योपैथी डा, मीनाक्षी अवस्थी डा, सोनिका मिश्रा एवं डा, मंगल बिष्ट तथा स्टाफ कर्मी पप्पू कुमार के सहयोग से कोटाबाग के समस्त व्यापारी गणों को निशुल्क रूप से आर्सेनिक एल्बम 30 जोकि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा कोरोना के संक्रमण से बचाने में सहयोगी है का वितरण किया गया। इससे पूर्व भी व्यापार मंडल द्वारा कोटाबाग बाजार को कई बार सैनिटाइजर का भी छिड़काव किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद बधानी ने निशुल्क दवा वितरण में सहयोग के लिए होम्योपैथी की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नवीन पांडे, कमल बुधलाकोटी, दीपा ढोंडियाल, घनानंद सट्टा, घनश्याम वर्मा, बृजेश रस्तोगी, गौरव भट्ट, प्रदीप अरोड़ा, ललित लकचोरा, त्रिवेणी जोशी, प्रभाकर ढोंडियाल, सुदर्शन, गोधन बिष्ट, मदन रजवाल उपस्थित रहे।

