FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित दी।

प्रेस नोट

पिथौरागढ न्यूज होम लाइव नेटवर्क

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके द्वारा देश की आजादी व विकास के लिए दीए गए योगदान को याद किया गया।
वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर पंत जयंती, जिले में सादगी पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रात: 9:30 बजे सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम प्रात: 10:00 बजे से घंटाकरण स्थित पंत पार्क में आयोजित किए गए। जिसमें सर्व प्रथम पंत जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न वक्ताओं द्वारा भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के जीवनवृत्त पर अपने विचार ब्यक्त किए गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने देश की आजादी में अपना अहम योगदान देने के साथ ही पंचायतों को सुदृढ़ किया।उन्होंने किसानों, गरीबों के कल्याण,हेतु हमेशा ही संघर्ष किया। सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न से भी सुशोभित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना अभिन्न योगदान दिया।
इस अवसर पर विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत ने कहा कि हमारे राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि देश के इतने महान व्यक्ति हमारे प्रदेश से रहे हैं। इन्होंने अपने जीवन में हमेशा ही उत्तराखंड राज्य के क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत एक कुशल वक्ता,एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहते उत्तराखंड क्षेत्र का विकास किया। आज हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम केदार जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत से पूर्व भी वह संयुक्त प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।और उन्होंने हमेशा ही क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया।उन्होंने कहा कि वह विश्व स्तरीय नेता रहे हैं,उन्होंने जीवन पर्यन्त देश के लिए कार्य किया।हमारे लिए गौरव की बात है कि वह हमारे राज्य के निवासी थे।श्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि, हमें आज ही के दिन नहीं, अपितु पूरे वर्षभर 365 दिन इनके पद चिह्नों में चलना होगा। इनकी प्रेरणा को आत्मसात करना होगा।
इस अवसर पर पंत फाउंडेशन के संयोजक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी ने कहा कि हम सभी को आज के दिन यह संकल्प लेना होगा कि हम सभी मिलकर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी का देश की आजादी में विशेष योगदान रहा है,उन्होंने हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने भूमि सुधार के भी कार्य कर इस क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने सभी से अपील की कि, उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर हमें जिला, राज्य व देश के विकास में कार्य करना होगा यही उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि हमें उनके जीवन की सीख को अपने आप में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने गृह मन्त्री रहते देश व समाज के हित में अनेक कार्य कराए एक अधिवक्ता रहते उन्होंने गरीबों, बेकसूरों को न्याय दिलाने के लिए उनकी लड़ाई लड़ी। आज हम उनकी बदौलत यहां खड़े हैं, यह सच्ची श्रंद्धांजलि होगी जब हम उनके शत मार्गों पर चलें।
कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सेनेटाइज के उपरांत ही प्रवेश कराने के साथ ही कार्यक्रम में कोविड-19 के मद्देनजर पूर्ण रूप सोशियल डिस्टेंसिंग का पूर्ण अनुपालन किया गया।
पंत जयन्ती के शुभ अवसर पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी लॉक डाउन में उत्कृष्ट कार्य करने व इस दौरान विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु 50 व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी तुसार सैनी,पुलिस उपाधीक्षक आर एस रौतेला समेत विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता,स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि सामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत,कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी,जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे, पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार,अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र सिंह रावत,पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा,रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ललित पंत, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया,पंत फाउंडेसन के जिला संयोजक पूर्व दर्जा मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से के डी भट्ट,गोपाल शर्मा,सरोज जोशी,उप जिलाधिकारी तुसार सैनी,पुलिस उपाधीक्षक आर एस रौतेला, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जुगल किशोर पाण्डेय द्वारा किया गया।

Share This News