berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग मोटर्स ने अपने खर्चें पर खुशियों की सवारी वाहन को ठीक कर अस्पताल को सौपी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बेरीनाग में खुशियों की सवारी वाहन खराब होने से पिछले दो सालों से उसका संचालन बंद था । खुशियों की सवारी योजना के माध्यम से राज्य में सरकारी अस्पतालों में प्रसव के उपरात जच्चा-बच्चा को सुरक्षित एवं निशुल्क घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाती थी। सरकारी की ओर से संचालन बंद होने के बाद से ही यह खुशियों की सवारी वाहन बंद और खराब थे। इस देखते हुए बेरीनाग मोटर्स के स्वामी दिनेश बनकोटी ने इस वाहन को सही करने का बीड़ा उठाया। लॉकडाउन में भारी घाटे के बाद भी दिनेश ने अस्पताल में खराब पड़ी खुशियों की सवारी वाहन को सही कर अस्पताल को सौंप दिया है। इस मौके पर बेरीनाग मोटर्स टीम में दिनेश बनकोटी, रहूफ अंसारी, गुडडू, सूजीत आदि मौजूद रहे। दिनेश बनकोटी के इस काम की सभी ओर सराहना हो रही है।

Share This News