berinagFEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESuttarakhandबेरीनाग

नशे के दलदल मे धसता युवा…

प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नैचुरल” खेती,राई-आगर,


युवा किसी भी राष्ट्र की एक ताकत होती है.उसकी इस ताकत को पहचानकर ही राष्ट्र नित नए – नए आयाम स्थापित करता जाता है.युवाओ के बलबूते ही बड़ी – बड़ी चुनोतियों को ललकारा जा सकता है. और इसमे सफल होने की संभावना प्रबल होती है. जहा एक तरफ युवाओ के लिए समयबद्ध कार्यक्रम व रोजगार के अवसरो की विविधता को देश को बड़ाना होता है वही दूसरी ओर घर, परिवार ,समाज, को भी अपनी ज़िम्मेदारी निभानी होती है. लेकिन भारत विश्व मे एक युवा देश है लेकिन स्याह पक्ष्य देखिये युवाओ के रक्त में नशे का जहर घुलता जा रहा है. इससे उनकी शाररिक एवं मानसिक शक्ति शने – शने क्षीण होती जा रही है. परिणाम स्वरूप जिस ताकत को संगठित होकर देश निर्माण के काम में लगाना था वह अब अपना जीवन नशे से बर्बाद कर् रहा है. किसी काम आने से पहले ही युवा बेकाम सा क्यो लगने लगा है? अभी हल में भारतीय सेना के सूत्रो के हवाले से भी ये खबर थी की भर्ती के लिए आए युवा चंद किलोमीटर की दौड़ भी निश्चित समय में पूरा नही कर पाये.। यह एक विचारणीय प्रशन है ? इसके तह तक जाने की जरूरत है. तभी हम किसी निष्कर्ष पर पहुचकर कोई सुधार कर सकते है.
क्यो आज का युवा नशे के प्रति इतना आकर्षित है? भले ही कोई मनोवैज्ञानिक ,सामाजिक ,पारवारिक, भौतिक, राजनैतिक,चिकित्सीय या हमारी परवरिस, संस्कृति, संस्कार, जीवन पद्धति, जीवन मूल्य ही इसका कारण क्यो न हो, पुनःदृष्टि डालने की जरूरत है. कमी कहा रह गयी? और इस कमी को दूर कैसे किया जा सकता है?। समाज के किन उपकरणो से अथवा स्रोतो की हमे जरूरत पड़ेगी। तत्काल प्रभाव में लाने होगे। कल पर छोडने से अब देर हो जायेगी. हमे अपने इन सब में आकर्षण उत्पन्न करना होगा . जिससे युवा का भटकाव नशे के प्रति होने से रोका जा सके.
कहना अतिशयोक्ति न होगा की इंटरनेट, टेलिविजन, सोश्ल मीडिया, सैटिलाइट चैनल की भरमार, फिल्मों आदि की प्रकाशीय गति की मास रीच युवाओ के नसे के दलदल तक पहुचने का एक किस्म का गेटवे है. इससे नुकसान तो खूब हो रहा है, लेकिन मीडिया की अच्छी बातों को बताकर व इनसे सांझा कर भी हम युवाओ को सही रास्ता दिखा सकते है.हम शायद इसके नुकसान बताने भूल गए.
सावधानी के साथ संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए हमे नशे की लत व इसके ओर जाते हुए युवाओ को समाज की मुख्य धारा मे लाना होगा जिससे इनके जीवन को एक नयी दिशा दी जा सके.

प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नैचुरल” खेती,राई-आगर, बेरीनाग,पिथोरागढ़
उत्तराखंड
(लेखक समाज के ताज़ा घटनाक्रम के बारे में विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में लिखते रहते है)

Share This News