FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ के कोविड केयर सेंटर से भाग निकला कोरोना मरीज

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोरोना मरीजों के लिए बनाये गए जिला कोविड केयर सेंटर निर्माणाधीन बेस अस्पताल से बृहस्पतिवार को एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज खिड़की से कूदकर भाग गया। जिससे अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना जिला अस्पताल प्रशासन व सीएमओ कार्यालय को दी गई। इस बीच पाॅजिटिव मरीज भागकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गया, लेकिन इसी दौरान उसे दबोच लिया गया। इस घटना से अफरातफरी मच गई, जिसके बाद जिला अस्पताल को भी सैनिटाइजेशन करने के लिए बंद कर दिया गया।

Share This News