आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने अपने कुमाऊं दौरे में आज पिथौरागढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने अपने कुमाऊं दौरे में आज पिथौरागढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की श्री फुलारा ने कहा कि केजरीवाल जी की नीतियों को और मिशन 2022 को फतह करने के लिए जन जन तक कार्यकर्ताओं को पहुंचना होगा उन्होंने बिजली ,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, के मुद्दे को प्राथमिकता में रखते हुए कहा कि पहाड़ को 20 सालों से भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को लुटा है, और जनता के जो मूल मुद्दे हैं वह हाशिए पर है।
ऑक्सीमीटर अभियान में कार्य कर रहे ऑक्सी मित्र आप कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया।
आधा दर्जन युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में सुशील खत्री,चंद्र प्रकाश पुनेडा, राकेश वर्मा, सुरेश जोशी , गिरीश, सरोज देऊपा,भावना शर्मा, भूपेश, विनय भाटिया, जगदीश कलोनी, नरेश बिष्ट, कैलाश कठायत, धीरज, कमला पंत, करन सिंह, दीपक लोहिया, अनामिका भंडारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

