उत्तरांचल रोडवेज इंप्लाइज यूनियन अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….
पिथौरागढ़ उत्तरांचल रोडवेज इंप्लाइज यूनियन अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर जाकर यूनियन को समर्थन दिया और वादा किया कि 2022 में आप की सरकार आने पर सारी मांगे पूरी की जाएंगी।
आम आदमी पार्टी के प्रभारी सुशील खत्री ने कहा कि 6 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर यूनियन के लोग धरने पर हैं और 7 माह से अधिक हो जाने के बाद भी कई लोगों को मानदेय नहीं मिला है माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की भाजपा सरकार अम्मा ना कर रही है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि शीघ्र ही रोडवेज यूनियन के लोगों को उनकी जायज मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो वह सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम चरण बद्ध चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रोडवेज मैं काम कर रहे हैं लोग कोरोना का हाल में अपनी जान की परवाह न करते हुए पर वासियों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम कर रहे थे और उन्हें मानदेय नहीं देना उनके मानवाधिकार का हनन है।
समर्थन में एडवोकेट आलोक चौधरी ,राकेश वर्मा ,शंकर राम, नवीन कुमार, सुरेश जोशी, गिरीश जोशी, चंद्र प्रकाश पुनेडा, जगदीश कॉलोनी ,इमरान अली संजय जोशी, मौजूद रहे।


