FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट पहुंच कर सीडीओ ने किए 130 अल्ट्रासाउंड

पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट पहुंच कर सीडीओ ने किए 130 अल्ट्रासाउंड

न्यूज होम लाइव नेटवर्क..

गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने सीएचसी गंगोलीहाट में 130 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। अल्टासाउंड के लिए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं पहुंची थीं। शनिवार को पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार थल-बेड़ीनाग मागॅ होकर गंगोलीहाट पहुंचे।
उन्होंने सीएचसी गंगोलीहाट में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने शुरू कर दिए। सीडीओ के सीएचसी में अल्ट्रासाउंड करने की सूचना मिलने पर गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, पांखू, गणाई गंगोली, चहज, दूनी, नाली, पोखरी, पाली, सेराघाट आदि क्षेत्रों से महिलाएं पहुंचीं। सीडीओ ने देर शाम तक अल्ट्रासाउंड करते रहे। इस दौरान 130 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। सीडीओ डॉ. गहरवार ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रहने के दौरान गंगोलीहाट सीएचसी में स्वयं अल्ट्रासाउंड करने का जिम्मा संभाला था। सीडीओ बनने के बाद भी वह हर माह गंगोलीहाट सीएचसी जाकर अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। इससे गंगोलीहाट और बेड़ीनाग क्षेत्र की महिलाओं को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है।

Share This News