बेरीनाग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंम्भ।
बेरीनाग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल..
बेरीनाग नगर के रामलीला मैदान में शिव शक्ति क्लब द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने किया । उद्घाटन मैच में शिव शक्ति क्लब बी और नागदेव क्लब के बीच खेला गया पहला उद्घाटन मैच नागदेव क्लब के पक्ष में रहा । इस दौरान इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15000 और उपविजेता टीम को 7500हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी और ट्रॉफी दी जाएगी और बताया गया यहां नैनीताल हल्द्वानी अल्मोड़ा पिथौरागढ़ बागेश्वर डीडीहाट क्षेत्र की वॉलीबॉल टीम प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उद्घाटन मैच इसके दौरान राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, देवेंद्र लाल शाह, बलवंत धानिक ,आशा भैसोडा, नीरू कार्की, रेफरी अर्जुंन धपोला, मनोहर खाती, संचालन मुकेश धानिक ने की।

