शाम ढलते ही सिंदरी विधानसभा के होटल -ढाबे गुमटिया तब्दील हो जाती है मयखाने में।
*शाम ढलते ही सिंदरी विधानसभा के होटल -ढाबे गुमटिया तब्दील हो जाती है मयखाने में*

रिपोर्ट न्यूज़ होम लाइव से उमेश चौबे झारखंड ब्यूरो
सिन्दरी/बलियापुर : थोड़ी सी जो पी ली है कोई हमको रोको कोई हम को संभालो कहीं हम गिर ना पड़े कुछ ऐसे ही दृश्य शाम 5:00 बजे के बाद से रात्रि के 11:00 बजे तक सिंदरी विधानसभा के हर होटलों ढाबों एवं स्थानीय कुछ गुमटी में यह नजारा आपको देखने मिल ही जाएगा। बीते दिन देखा गया कि उत्पाद विभाग की ओर से कतरास महूदा चिरकुंडा जैसे जगहों पर विभाग द्वारा एक अभियान के तहत महुआ शराब के खिलाफ मोर्चा बुलंद करते हुए जावा महुआ को जप्त किया गया घर घर जाकर शराब को नष्ट करते हुए कड़ी कार्यवाई की हिदायत दी गई कि शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए लेकिन वही अगर हम बात करें तो सिंदरी विधानसभा के सैकड़ों ऐसे होटल ढाबे एवं गुमटिया हैं जहां शाम 5:00 बजे से लेकर रात्रि के 11:00 बजे तक सभी.मयखाने में तब्दील हो जाते है वही सभी होटलों में जहरीले शराब परोसे जाते हैं ऐसे में शराब दुकान दार के अलावा स्थानीय पुलिस एक्साइज विभाग के ऑफिसर की मिली भगत से यह सब कुछ हो रहा है उन होटलों में पेट्रोलिंग के दौरान कार्यरत पुलिस के अधिकारी एवं आप को अनायास ही नजर आ जाऐंगे। इस बाबत जानकारी प्राप्त करने के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि स्थानीय पत्रकार की भी इसमें मिलीभगत है यही कारण है कि पत्रकार अपने अखबार के माध्यम से या टीवी चैनलों के माध्यम से मामले को प्रकाशित करने में कोताही बरतते हैं तो कहीं न कहीं लोकतंत्र के चौथे स्त्म्भ पर भी उंगलियां उठने लगी है। बताते चलें कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र बहुल है जहां शराब का कारोबार फल-फूल रहा है लेकिन आबकारी व पुलिस मोकामा की शक्ति से प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही है हाल यह है कि होटल व ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है जहां पर बार की तरह ग्राहकों को शराब परोसी जाती है अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे धावा व होटल मालिक इस धंधे से चांदी काटने में मशगूल हैं शाम होते हैं होटलों व ढाबों में शराबियों के भीड़ देखने लायक बन जाते हैं होटल संचालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रात की बात तो दूर यह ग्राहकों को भी दिन के समय बाहर बैठकर खुलेआम शराब परोसने में गुरेज नहीं करते हैं ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आने वाले लोग जाते समय थोड़ी देर होटल व ढाबों में रुककर जाम से जाम टकराने की बाद निकलते हैं।
*होटल व ढाबों के पीछे बोतलों के ढेर*
होटलों व ढाबों पर अवैध शराब के कारोबार का पता इनके पीछे लगे बोतलों के ढेर से चलता है शराब पीने के बाद लोग बोतल को वहीं छोड़ कर चले जाते हैं जिससे होटल वह ढाबा संचालक इकट्ठा कर छुपाने का प्रयास करते हैं होटल संचालक होटल पर आने वाले लोगों के लिए शराब परोस रहे हैं शराबियों को बैठने के लिए भी अलग से कमरे बने हुए हैं वही शराब के साथ पानी सलाद व नमकीन की व्यवस्था भी की जाती है सिंदरी, बलियापुर, प्रधानघंटा, गोविंदपुर, तीसरा थाना, करमाटाड़, विधानसभा क्षेत्र के स्थित जितने भी स्थानीय थाने हैं उनके समीप ही इस तरह की होटलें एवं शराब की दुकान है आपको नजर आ सकती है लेकिन शराबियों पर नकल कसने के बजाय शराब विक्रेता पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है अनायास ही समयानुसार उत्पाद विभाग एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा छापेमारी कर एक ढोंग दिखाया जाता है जिससे संबंधित पत्रकार के माध्यम से प्रकाशित कर अपनी उपलब्धि को गिराने का कार्य किया जाता है लेकिन 24 घंटा भी नहीं बितता है वही छापामारी के दौरान शामिल होटल फिर से संचालित हो जाता है ऐसे में उत्पाद विभाग, स्थानीय पुलिस विभाग के ऊपर भी कई सारी उंगलियां उठ रही है आखिर इसका जवाब दे दो कौन दे क्रमश: …… अगले एपिसोड में विस्तृत जानकारी

