गंगोलीहाट में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 03 अभियुक़्तों को किया गिरफ्तार।
गंगोलीहाट में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 03 अभियुक़्तों को किया गिरफ्तार।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल..
गंगोलीहाट गोपनीय सूचना पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष गंगोलीहाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुन्जनपुर AB रेस्टोरेंट मे छापा मार कर 03 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो के जुआ खेलने के फढ़ से 45800 रुपये व 52 पत्ते ताश के बरामद किये गये । जिसमें भगवत सिह पुत्र गणेश सिह निवासी ग्राम जजुट थाना गंगोलीहाट उम्र 32 वर्ष, पप्पू कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम बलिया पानी थाना गंगोलीहाट , अनिकेत सिह पुत्र श्री महिपाल सिह निवासी ग्राम कुन्जनपुर थाना गंगोलीहाट उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्तो को थाना गंगोलीहाट लाया गया एवं उनके विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में मु0अ0 सं0-58/2020धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी पुलिस टीम में शामिल रहे प्रकाश चन्द्र पांडे थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, भगवत सिह , स0पु0कमल सिंह तुलेरा, राकेश सिह बोहरा सामिल रहे


