बॉलीवुड फिल्म अभिनेता फराज खान का निधन।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क …

मुंबई बॉलीवुड फिल्म अभिनेता फराज खान का निधन हो गया है। 46 वर्षीय फराज खान बंगलूरू के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। जहाँ उनका निधन हो गया है। जिसकी जानकारी अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट द्वारा दी है।

पूजा भट्ट ने ट्वीट किया कि ‘भारी मन से इस खबर को बताना पड़ रहा है कि #FaraazKhan हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह अब बेहतर दुनिया में होंगे। आपकी मदद और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। कृपया उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं जिसे भर पाना मुश्किल होगा।’

