रिपब्लिक टीवी के चीफ़ एडिटर अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
नई दिल्ली: हाल ही में हुई रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर सबसे पहले और तेज प्रतिक्रिया देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और इससे आपातकाल के दिनों की यादें ताजा हो रही है. साथ ही इस बयान के बाद जावड़ेकर इस मामले में खुलकर प्रतिक्रिया देने वाले पहले मंत्री भी बन गए है.

दरअसल आज सुबह मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपब्लिक टीवी ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम सुबह अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची और अपनी पुलिस वैन में साथ ले गई। अर्नब ने कहा है कि उनके और परिवार के साथ पुलिस ने मारपीट की है। इसके साथ ही अर्नब ने पुलिस पर उनकी पत्नी, बेटे और सास-ससुर के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का बड़ा कारण उनका बेबाकी से सरकार के खिलाफ बोलना है, जिसके चलते शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे औऱ उनके समर्थकों की किरकीरी होती रहती है. इतना ही नहीं अभिनेत्री कंगना को भी शिवसेना के खिलाफ मुंह खोलने की कीमत अपना दफ्तर तुड़वाकर चुकानी पड़ी थी।

आपको बता दे कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोस्वामी को 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जा चुका है. असल में अलीबाग पुलिस के एक दल ने मुंबई स्थित गोस्वामी के आवास से उन्हें गिरफ्तार किया है. जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस के इस कारनामे पर हर कोई अवाक् रह गया है.
वही गोस्वामी की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री अमित शाह ने कड़ी आलोचना की है. इस घटना को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला है.अमित शाह ने भी इस घटना को इंदिरा गांधी के जमाने में लगाई गई इमरजेंसी की घटना से जोड़ते हुए इसका विरोध किया।
जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले की हम निंदा करते हैं. प्रेस के साथ पेश आने का यह तरीका नहीं है. इससे आपातकाल के दिनों की याद आती है जब प्रेस के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता था. गोस्वामी को पुलिस वैन में धकेले जाते हुए देखा गया और उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है. फिलहाल मामले में आगे क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है ।


