दुमका,बेरमो युपीए गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित :– चंडी चरण देव,
दुमका,बेरमो युपीए गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित :– चंडी चरण देव
न्यूज होम लाइव व्यूरो उमेश चौबे…
बलियापुर : – दुमका , बेरमो उपचुनाव में जनता मताधिकार मे भागीदारी एवं मतदान प्रतिशत ने महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित किया उक्त बातें झामुमो जिला कार्यकारणी सदस्य चंडी चरण देव ने प्रेस कान्फ्रेस में कहा कि अनलॉक में किसान मजदूर युवाओं महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए मतदान में भारी सहभागिता से स्पष्ट होता है कि राज्य के युवा किसान महिलाएं मेहनतकश मजदुरो ने भाजपा के कथनी एवं करनी से उबकर आक्रोश मे महागठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया तथा भाजपा के प्रति आक्रोश व्यक्त किया दोनों सीट में महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो गई । उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सरकार ने वैश्विक महामारी काल में भी राज्य मे युवाओं एवं महिलाओं तथा खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ कर चुके हैं अनलॉक डाउन समाप्त होते ही राज्य की चौमुखी विकास के लिए खाका तैयार हो चुकी है भाजपा सरकार राज्य की खजाना खाली न किया होता तो झारखंड की दिशा और दशा कुछ ओर ही होता ।


