Current AffairsFEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppविश्वव

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन अमरीका के अगले राष्ट्रपति होंगे .

Newshomelive.network

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन अमरीका के अगले राष्ट्रपति होंगे . मंगलवार को हुए मतदान में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है . बीबीसी के अनुमान के मुताबिक़ अहम माने जा रहे पेंसिल्वेनिया राज्य में जो बाइडन ने बड़ी जीत हासिल कर ली है जिसके बाद व्हाइट हाऊस तक पहुंचने के लिए ज़रूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के आंकड़े को वो पार कर गए हैं । बीबीसी का अनुमान है उन राज्यों के अनौपचारिक परिणामों पर आधारित है जहां पहले ही वोटों की गिनती समाप्त कर चुकी हैं और विस्कॉन्सिन जैसे उन राज्यों पर भी जहां गिनती जारी है . इस चुनाव में साल 1900 के बाद सबसे अधिक वोट पड़े हैं . बाइडन अभी तक 7 करोड़ से अधिक वोट जीत चुके हैं . किसी भी राष्ट्रपति को इससे पहले इतने वोट नहीं मिले ।

Share This News