डा० प्रकाशचंद्र शर्मा हुये दी प्रोसेस ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित।
डा० प्रकाशचंद्र शर्मा हुये दी प्रोसेस ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – श्री अरविंदो योगा एन्ड नॉलेज फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं और शिक्षकों को सम्मानित करने के लिये राजधानी के सायाजी होटल में ” दी प्रोसेस ग्लोबल अवार्ड”कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं अनिल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन द्वारा सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएयें देते हुये कार्यक्रम आयोजकों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम दुर्ग में होने के कारण वे शुभकामना देने के साथ ही रवाना हो गये। इसके बाद कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. अनिल के. गुप्ता, श्री शंकरचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैंनेजमेनट एण्ड टेकनोलोजी ने सभी लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायपुर के अध्यक्ष श्री निशांत त्रिपाठी, अरविन्दो फाउंडेशन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था प्रोग्रेस के प्रबंध संचालक डॉ एस.एम.घोष और चेयरमेन डॉ.बी.के.स्थापक, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर उपस्थित थे। सम्मान की इस कड़ी में डॉ० प्रकाश चंद्र शर्मा को उनके रिसर्च कार्य हेतु “एक्सीलेंट रिसर्चर कैटेगरी” में “ग्लोबल अवार्ड 2020” से सम्मानित किया गया। डॉ शर्मा मूलतः छत्तीसगढ़ के माँ शबरी की नगरी शिवरीनारायण से हैं जो वर्तमान में महासमुंँद में निवासरत हैं। ये छत्तीसगढ़ राज्य से आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की डिग्री पाने वाले संभवतः पहले रिसर्च छात्र रहे। पीएचडी के पहले इन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी० टेक और एम० टेक की डिग्री प्राप्त की। इन्हें विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में अध्यापन का 12 वर्ष से भी अधिक समय का शैक्षणिक अनुभव है और वर्तमान में ये मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में सीनियर अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। ग्लोबल अवार्ड मिलने पर पिताजी शुकदेव प्रसाद शर्मा , माँ श्रीमती शची शर्मा, बड़े भाई दीपक रश्मि शर्मा, पत्नी दीप्ति, दोनों बहने ज्योति सुनील शुक्ला, किरण विपिन शर्मा एवं पूरे मामा परिवार (अमोरा) ने खुशी जताते हुये उन्हें शुभकामनायें दी है।


