FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppउत्तर प्रदेशलखनऊ न्यूज लाईन ब्यूरो

यूपी में लव जिहाद के मामलों पर लगाम लगाने के योगी सरकार ने सख्त कदम उठाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

लखनऊ। यूपी में लव जिहाद के मामलों पर लगाम लगाने के योगी सरकार ने सख्त कदम उठाया है। यूपी सरकार जिहादियों के खिलाफ फुल एक्शन मोड में है। योगी सरकार कैबिनेट में इस कानून पर अंतिम मुहर लग गई है। लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए यूपी सरकार अध्यादेश लाई जिसपर कैबिनेट की तुरंत मुहर लग गई। अब सिर्फ राज्यपाल की मंजूरी के बाद ये अध्यादेश कानून बन जाएगा।

सीएम आवास पर हुई बैठक में लगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवास पर हुई बैठक में लव जिहाद पर कानून पास कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में करीब 100 से भी अधिक लव जिहाद के मामले सामने आने के बाद योगी सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने का मन बना लिया था। अब इस कानून पर योगी सरकार कैबिनेट की मुहर भी लग गई है।

5 लाख तक कि जुर्माने का प्रावधान

बैठक के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि, जबरन सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामलों में, अध्यादेश में 50,000 रुपये के जुर्माने के साथ 3-10 साल की जेल की सजा का प्रावधान है। यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य धर्म में परिवर्तित होने के बाद शादी करना चाहता है, तो उन्हें शादी से 2 महीने पहले डीएम से अनुमति लेने की आवश्यकता होगी। यदि को लड़की जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत करती है तो उसे 5 लाख का नुकसान भरपाई रकम दी जाएगी जो कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाला अपराधी भरेगा।

SC, ST लड़कियों को दी जाएगी सुरक्षा

SC और ST लड़कियों को बहला फुसलाकर यदि धर्म परिवर्तन कराया जाएगा तो उसको 3 से 10 साल तक की सज़ा भुगतनी होगी साथ ही जुर्माना भी भरना होगा। इस कानून में इसका भी प्रावधान किया गया है कि अगर कोई छल कपट का सहारा लेकर किसी मासूम या नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराता है तो उसे भी वही सज़ा मिलेगी। यदि कोई भी अपनी मर्ज़ी से धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे 2 माह पहले ही जिलाधिकारी को सूचना देकर अनुमति लेनी पड़ेगी। हालांकि कानून में यह साफ कहा गया है कि यह कानून किसी एक धर्म विशेष के खिलाफ कतई नहीं है। इस कानून से सभी धर्मों की अस्मिता की सुरक्षा होगी।

Share This News