FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandबागेश्वर

राकेश चन्द्र तिवारी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविन्द भण्डारी ने कोविड केयर सेंटर बागेश्वर का निरीक्षण कर वहॉ मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी…

बागेश्वर कोरोना संक्रमण से संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा और अन्य सुविधायें उपलब्ध करायें जाने के लिए मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर गठित निगरारनी समिति के सदस्य प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायायिक मजिस्टे्रट लक्ष्मण सिंह, प्रभारी अपर जिला मजिस्टे्रट राकेश चन्द्र तिवारी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविन्द भण्डारी ने कोविड केयर सेंटर बागेश्वर का निरीक्षण कर वहॉ मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /मुख्य न्यायायिक मजिस्टे्रट ने कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ की जानकारी के साथ उन्हें उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होने मरीजो से जाना कि उन्हें कोविंड केयर सेंटर में सभी सुविधायें ठीक प्रकार से उपलब्ध हो रही हैं, की नही जिस पर मरीजों ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में उन्हें सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं तथा चिकित्सकों द्वारा उनका निरन्तर स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा हैं तथा खाने-पीने में कोर्इ असुविधा नहीं हैं, जो समय-समय पर उपलब्ध कराया जा रहा हैं, तथा यहां पर तैनात डॉक्टरों एवं अन्य स्टॉफ द्वारा उनकी बेहतर देखभाल की जा रही हैं। इस अवसर पर उन्होने कोविड केयर सेंटर में तैनात डॉक्टरों एवं अन्य स्टॉफ व सुरक्षा व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराया जा रही भोजन एवं साफ-सफार्इ के संबंध में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कोविड केयर सेंटर में तैनात डॉक्टर ने समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि कोविड केयर सेंटर में वर्तमान समय में 10 मरीज हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में मरीजों के बेहतर देख-भाल के लिए डॉक्टर, वार्डबॉय तथा सफार्इ कर्मचारी तैनात है जिनकी ड्यूटी शिफ्टवार लगायी गयी है। तथा कोविड केयर सेंटर में सुबह-शाम निरन्तर सेनटार्इजेशन का कार्य किया जाता हैं। तथा कोविड केयर सेंटर में सुरक्षा के लिए पीआरडी, पुलिस के जवान तैनात कियें गये है और बताया कि कोविड केयर सेंटर से निकलने वाले कूडे का निस्तारण के लिए नगर पालिका के वाहन द्वारा प्रतिदिन कूडा उठाया जाता हैं। तथा कोविड केयर सेंटर में सभी अधिकारी एवं कार्मिको के पास पीपीर्इ किट एवं सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /मुख्य न्यायायिक मजिस्टे्रट ने कोविड केयर सेंटर में तैनात डॉक्टरों एवं अन्य स्टॉफ को निर्देश दियें कि कोविड केयर सेंटर में भर्तीं मरीजो का बेहतर ढंग से चिकित्सा सुविधायें व खान-पान की उचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय तथा कोविड केयर सेंटर में बेहतर साफ-सफार्इ व्यवस्था तथा निरन्तर सेनेटार्इजेशन किया जाय तथा सभी कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मॉस्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा कोविड केयर सेंटर से निकलने वाले कूडे का उचित निस्तारण करने के निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने सभी व्यवस्थायें दूरस्थ पायी। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य डॉक्टर एवं स्टॉफ मौजूद रहें।

जिला बागेश्वर।

Share This News