FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

डीएसपी सिद्धांत तिवारी ने शालीनता से मनाया जन्मदिन।

डीएसपी सिद्धांत तिवारी ने शालीनता से मनाया जन्मदिन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — आज एक ओर जहाँ नवयुवक बड़े बड़े होटलों में अपना जन्मदिन मनाने को बेताब रहते हैं। वहीं डीएसपी जैसे पद पर रहते हुये सिद्धांत तिवारी ने अपना 26 वाँ जन्मदिन बड़ी शालीनतापूर्वक घर में ही केक काटकर मनाया। गौरतलब है कि कोरोना से जंग में पुलिस अहम भूमिका निभा रही है। लोगों के बीच पुलिस के जवान नये-नये प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। कहीं पर कड़ाई तो कहीं पर भलाई के साथ लोगों को समझाया जा रहा है। जरूरतमंदों तक मदद पहुंँचाने में भी पुलिस जवान पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय गो सेवा संगठन के जिला प्रभारी शिशिर गोलू शर्मा ने संगठन की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। फिलहाल पुलिस का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण एवं जोखिम भरा है, जिसके लिये पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ एवं सतर्क रहने के लिये इस प्रकार के सादगीपूर्ण जन्मदिन का आयोजन कारगर सिद्ध हो सकता है।

Share This News