विवाह समारोह के दौरान दो मंजिला पुराना मकान का बरामदा गिर गया, घर में शादी के जश्न में मौजूद 20 लोग घायल हो गए

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
गरमपानी: ताड़ीखेत ब्लॉक के जनता गांव में उस वक्त शादी की खुशी के माहौल में चीख पुकार मच गई जब विवाह समारोह के दौरान दो मंजिला पुराना मकान का बरामदा गिर गया, घर में शादी के जश्न में मौजूद 20 लोग घायल हो गए जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने मलबे के बीच से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे जनता गांव में मोहन सिंह के बेटे पंकज की बारात नथुआ खान से बुधवार शाम को वापस गांव पहुंची घर में सभी लोग बारात का खुशी-खुशी स्वागत कर रहे थे महिलाएं मंगल गीत गा रही थी कि तभी घर के बरामदे में खड़े 20 से ज्यादा लोग एकाएक बरामदा गिर जाने से धराशाई होकर नीचे गिर गए अचानक हुए इस घटना से वहां चीख-पुकार मच गई।बारात में मौजूद अन्य लोगों ने लकड़ी वह मिट्टी के नीचे से करीब 20 से ज्यादा लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला और डोली वह पीठ के सहारे करीब चार गंभीर रूप से घायल महिलाओं को हाईवे तक लाया गया जहां 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जिनको बाद में हायर सेंटर रेफर किया गया है कई ग्रामीणों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं एका एक विवाह समारोह में हुए इस हादसे से हर कोई सकते में आ गया।

