कोरोनाकाल में घर-घर जाने वाले शिक्षकों का आभार जताया।
कोरोनाकाल में घर-घर जाने वाले शिक्षकों का आभार जताया

न्यूज होम लाइव नेटवर्क….
बेरीनाग। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कोरोना काल में शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई और घरघर जाकर छात्रों को शिक्षा देने के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। यह बैठक जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वल्दिया की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में आयोजित की गई । बैठक में कई मांगों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वल्दिया जिला मंत्री जेपी वर्मा हरीश पांडे,एनडी पंत, हिमांशु उपाध्याय, पंकज पंत, मदन भौसोड़ा, धीरेंद्र पंत, प्रीति गिरी, इन्दु धानिक, जगदीश राज, पुष्पेश पांडे, मनोहर खाती, संजय उप्रेती आदि मौजूद थे।

