शिव शक्ति क्लब बेरीनाग सम्बद्ध पिथौरागढ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ओपन T, 20 क्रिकेट टूर्नामेंट, आयोजन 21दिसंबर से
शिव शक्ति क्लब बेरीनाग सम्बद्ध पिथौरागढ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ओपन T, 20 क्रिकेट टूर्नामेंट, आयोजन 21दिसंबर से

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….
बेरीनाग। शिव शक्ति क्लब बेरीनाग सम्बद्ध पिथौरागढ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ओपन T, 20 क्रिकेट टूर्नामेंट,2020 -21का आयोजन 21दिसंबर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग कर रही है पिथौरागढ क्रिकेट एसोसिएसन के बेरीनाग ब्लाक के कोआर्डिनेटर श्री राजकुमार शाह एवं शिव शक्ति क्लब के सचिव श्री राजेश कुमार रावत ने बताया कि पूर्व में भी क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा है कोई एसोसिएसन न होने के कारण प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे खेलने या चयन का अवसर नही मिल पाता था इस वर्ष शिव शक्ति क्लब बेरीनाग पिथौरागढ क्रिकेट एसोसिएशन (सी, ए, यू ) से सम्बद्ध है जिससे ब्लाक स्तर पर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है,। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट लीग में खेलने का मौका मिलेगा, इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51000 हजार रु, एवं उपविजेता 25000 हजार रु एवं ट्राफी के साथ ही और भी आकर्षक पुरूस्कार दिये जायेंगे, इस दौरान क्लब के अध्यक्ष ललिता प्रसाद पन्त, सचिव राजेश रावत, उपाध्यक्ष देवेन्द्र लाल शाह, ललित बाफिला, कोषाध्यक्ष संदीप धानिक, राहुल खम्पा, राजेश कार्की, मुकेश धानिक, अंशुल डांगी, भूपेन्द्र मेहरा, विनोद मेहरा, दीपक नेगी, मनोज रावत संरक्षक जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला उपस्थित थे।

