FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गंगोलीहाट में दो दिन 25-26 को बढ़ा लाकडाउन

गंगोलीहाट में दो दिन और बढ़ा लाकडाउन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

 गंगोलीहाट में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लाकडाउन की अवधि दो दिन और बढा दी  है। अब  25 व 26 दिसंबर को भी क्षेत्र में लाकडाउन रहेगा। इस बार नगर पंचायत क्षेत्रांर्गत सभी अति आवश्यकीय सेवाओं एवं सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों को छूट दी गई है। अन्य सभी प्रकार की दुकानें, प्रतिष्ठान, होटल 48 घंटे के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। गुरुवार को उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने प्रभारी चिकित्साधिकारीव व्यापार संघ के अनुरोध पर लाकडाउन को बढ़ाने संबंधी आदेश जारी किया। इधर, लाकडाउन के दूसरे दिन भी नगर में सन्नाटा पसरा रहा। प्रातः नौ बजे से अपराह्न 12 बजे तक दूध, गैस, मेडिकल की दुकानें खुलीं। इसके बाद नगर में सुनसानी छा गई।वाहनों का संचालन भी बेहद कम रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लिए। स्थानीय सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पवन कार्की ने बताया कि लाकडाउन के पहले दिन 303 और दूसरे दिन 100 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। 

Share This News