बेरीनाग स्वास्थ्य शिविर चार सौ लागों का निशुल्क उपचार
बेरीनाग स्वास्थ्य शिविर चार सौ लागों का निशुल्क उपचार हुआ ।
——————————–

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…..
बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में सीमान्त सेवा फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में चार सौ लोगों का उपचार किया गया ।और निशुल्क दवा भी दी गई । विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाने के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही।। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि उपचार करने आये लोगों का सबसे पहले कोरोना सैम्पल लिया गये ।

कोविड 19 के कारण सामाजिक दूरी का पालन किया गया । नाक ,कान,पेट,और गंभीर रोगियों का मेडिकल चेकअप किया गया ।विधायक मीना गंगोला और चाय विकास बोर्ड के अध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल द्रारा शिविर का उदघाटन किया । डाक्टर संदीप, 0ओ पी यादव कार्डिएक सर्जन. सी ई ओ नेशनल हार्टस इन्स्टीट्यूट दिल्ली,डा0राहुल चौहान जनरल सर्जन, डा0अभिषेक राज मस्तिष्क व रीढ. बिशेषज्ञ,डा0दीपक भट्ट ओर्थपेडीक,हड्डी डा0उषा यादव नेत्र चिकित्सक ,डा0वैभव पालीवाल, डा0तनवी पालीवाल, डा0नितिका पाण्डे , ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ,धीरज बिष्ट, ललित पंत, नन्दन बाफिला, जीवन पंत, हनुमान रावत आदि मौजूद थे ।

गंगोलीहाट के लोगों को शिविर आने पर आपत्ति
स्वास्थ्य शिविर में गंगोलीहाट से आये लोगों के उपचार के लिए आने पर आपत्ति की।लोगों ने कहा कि गंगोलीहाट नगर मे कोरोना संक्रमण के कारण लाॅकडाउन लगा हुआ है ।जो शिविर 27 दिसम्बर को गंगोलीहाट में लगना था उसे भी बेरीनाग के स्वास्थ्य शिविर में आयोजित कर दिया ।


