बागेश्वर में अवैध मादक पदार्थ की बडी खेप हुई बरामद।
बागेश्वर में अवैध मादक पदार्थ की बडी खेप हुई बरामद।
न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी बागेश्वर
बागेश्वर: पुलिस ने चरस तस्करों पर नकेल कसना शुरु कर दिया है। साढ़े ग्यारह किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहाड़ी जिलों में अब तक पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी खेप है।
मंगलवार को मुख्यालय में कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान संदेह होने पर इनोवा कार संख्या यूके07एजी-8604 की चेकिंग की गई।
निरीक्षण करने पर कार में दो लोगों पूरन चंद्र पोखरियाल पुत्र नंदा दत्त पोखरियाल ग्राम लोदीगांव पौड़ी गढ़वाल उम्र 33 वर्ष के पास से 6 किलो 257 ग्राम उम्र चरस और प्रदीप रावत निवासी बांगखाल, रांझावाला, देहरादून उम्र 36 वर्ष के पास से 5 किलो 330 ग्राम चरस बरामद की। पकड़ी गई कुल 11 किलो 587 ग्राम चरस की कीमत करीब 12 लाख रुपया आंकी जा रही है।
दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह गांव से सस्ते दामों में चरस खरीदकर शहरी क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचते हैं। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अवैध चरस को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एक हजार रुपए का नकद इनाम दिया है। तस्करों को पकड़वाने में एसटीएफ ने भी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 55 किलो चरस पकड़ी जा चुकी है। नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। जनसहयोग से ही चरस के तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।


न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी बागेश्वर