मोबाइल का इस्तेमाल या नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर चालक का सीधे 3 महीने तक लाइसेंस सस्पेंड

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून- सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने सख्ती से यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं अब अगर तेज रफ्तार गाड़ी और मोबाइल का इस्तेमाल या नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर चालक का सीधे 3 महीने तक लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। कमेटी द्वारा 5 बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा यातायात के नियमों का पालन न करने पर गंभीरता दिखाते हुए शत-प्रतिशत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।लिहाजा अब तक परिवहन नियमों में कोताही बरतने वाले लोगों के लिए यह काम की खबर है की गाड़ी चलाते समय बिल्कुल भी मोबाइल का इस्तेमाल ना करें, नशे में गाड़ी ना चलाएं और ओवर स्पीड या रेड लाइट जंपिंग में भी आपका लाइसेंस 3 महीने तक सस्पेंड हो जाएगा।

