घर का नक्शा बनाने और इसे प्राधिकरण से पास कराने के लिए अब आपको आर्किटेक्ट की आवश्यकता नही।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून- अपने घर का नक्शा बनाने और इसे प्राधिकरण से पास कराने के लिए अब आपको आर्किटेक्ट की आवश्यकता नहीं पड़ने वाली है दरअसल सरकार जल्द सभी प्राधिकरण में प्री एप्रूव मैप व्यवस्था लागू करने वाली है इस व्यवस्था के तहत लोग अपने प्लॉट के साइज के अनुसार पहले से तैयार नक्शे चुन प्राधिकरण के पास जमा कर सकते हैं और कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी नक्शे जमा किए जाएंगे।अब आप प्री एप्रूव मैप के माध्यम से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में मौजूद अलग-अलग प्लॉट साइज के नक्शे तैयार कर मैप अप्रूवल सॉफ्टवेयर में चुन सकेंगे और आसानी से आवेदन कर सकेंगे नक्शे के लिए आवेदन से लेकर फीस जमा करने का काम अब कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी किया जा सकेगा। वर्तमान में विकास प्राधिकरण आर्किटेक्ट के जरिए ही नक्शा स्वीकार करते हैं जो इसके बदले नक्शा बनाने और प्रोसेसिंग फीस लोगों से लेते हैं प्री एप्रूव मैप प्रणाली से यह खर्चे पूरी तरह बच जाएंगे।

