FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhppउत्तराखंड

पिथौरागढ मे कुल 69087 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पलिंग की गई है जिसमें से कुल 3041 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीमः-

पिथौरागढ़  कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में लगातार सैम्पलिंग जारी है,  जिले में वर्तमान तक कुल 69087 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पलिंग की गई है जिसमें से कुल 3041 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए 2 जनवरी 2021 तक जिले में कुल 191 एक्टिव केस हैं। 2804 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों का प्रवेश स्थानों में मेडिकल परीक्षण/ स्क्रीनिंग की जा रही है। इनकी रेंडम सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है।
पिथौरागढ़ जनपद में  2 जनवरी 2021  तक कुल 46 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 2 जनवरी 2021 तक जिले में कुल 573 व्यक्ति होम क्वारण्टाइन में हैं, 67100 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का होम/पंचायत क्वारण्टाइन पूर्ण कर लिया गया है। 2 जनवरी 21 तक जिले में विभिन्न राष्ट्रों समेत देश के विभिन्न प्रान्तों व प्रदेश के जिलों से कुल 67861 व्यक्ति पिथौरागढ़ जिले में आए हैं।
2 जनवरी 2021 तक जनपद में स्थापित कोविड केअर सेंटर में 783 उपलब्ध बेड के सापेक्ष 7 बेड अधिकृत है। इसके अतिरिक्त 12 पॉजिटिव व्यक्ति जिला चिकित्सालय में तथा 87 पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में तथा 85 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में हैं। 2 जनवरी 21 को जिले से कुल 118 आरटीपीसीआर सैम्पल भेजे गए।
जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने क्वारण्टाईन हुए सभी व्यक्तियों से कहा कि वह क्वारण्टाईन का पूर्ण अनुपालन करें,इस हेतु जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी एडवाइजरी का अनुपालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने विभिन्न आयोजित समारोह में भी कम से कम संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समारोहों में अधिक भीड़ भाड़ न करें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें,उन्होंने कहा कि शीतकाल को देखते हुए भी विशेष सावधानी बरती जाय*। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें।किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत अपनी कोरोना जांच कराएं।

Share This News