वन विभाग के वन वीट अधिकारी ज्योति वर्मा ने नाले मे फंसा कुत्ता निकाला।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल।
बेरीनाग नगर में कड़ाके ठंड के साथ रिमझिम बारिश भी जमकर रही लोग घरों में कैद हुए जरूरी काम से लोग घरों से निकल रहे थे। वही वन विभाग वन वीट अधिकारी ज्योति वर्मा ने बताया वन विभाग कार्यालय जा रही थी। कार्यालय जाते समय एसबीआई बैंक चौराहे के ठीक सामने नाले से कुत्ते की आवाज सुनने पर कड़ाके ठंड और बारिश में बड़ी मकसद के बाद टैक्सी चालकों के सहारे नाली से जैसे तैसे कुत्ते को बाहर निकाला।
ठंड और बारिश में कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई थी । वही चौक में व्यापारियों से गत्ते मांग कर आग जलाकर कुत्ते को आग से गर्मी मिलने पर कुत्ते की हालत थोड़ी ठीक हुई वहीं ज्योति वर्मा द्वारा कुत्ते को बिस्कुट भी खिलाएं । इतनी ठंड और बारिश में वन वीट अधिकारी ज्योति वर्मा की इस पहल पर क्षेत्र के लोगों ने सराहनीय बताया।

