बेरीनाग और चौकोड़ी वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए कार्रवाई शुरू
बेरीनाग न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-
——–

बेरीनाग और चौकोड़ी वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पिथौरागढ़ जाकर जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे से मिला। विधायक ने बेरीनाग और चौकोड़ी के भूमि से जुड़ी पत्रावलियों पर शीघ्र कार्रवाई कर शासन को भेजने और शासन स्तर से यहां के लोगों के पक्ष में मालिकान हक देने की बात कही। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ मार्च माह तक हर हालत में डीएम निर्णय लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बताया कि पूर्व में भूमि के खाताधार कों नोटिस भेज कर उनसे अपना पक्ष देने को कहा गया था। कुछ खाताधारकों ने अभी तक नोटिस का जबाब नहीं दिया है। इस माह के अंतिम तक यदि उनका जबाब नहीं आयेगा तो भविष्य में उनका पक्ष नहीं सुना जायेगा। मामले में कमेटी द्वारा निर्णय लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से भूमि के संदर्भ में लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है और इस पर कार्रवाई की जा रही है। मार्च तक स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट डीएम से मुलाकात स्तर से निर्णय होगा। विधायक मीना गंगोला ने बताया कि
स्थानीय स्तर से रिपोर्ट शासन में पहुंचते ही यहां के लोगों को भूमि का मालिकाना हक की कार्रवाई शुरू हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों को भूमि का मालिकाना हक देने की बात कही है ।प्रतिनिधिमंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता महेश पंत आदि मौजूद थे। बता दे कि तीन माह पूर्व में बेरीनाग में स्थानीय लोगों ने भूमि के संदर्भ में एसडीएम के साथ बैठक की थी। लगातार हो रही बैठकों के बाद एक बार फिर बेरीनाग चौकोड़ी वासियों को भूमि के मालिकाना हक की उम्मीद जगी है।

