FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़  जन्मदिन की पार्टी महंगी पड़ी नवयुवक को पार्टी के दौरान हुई मौत

 न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी:-

पिथौरागढ़  जन्मदिन की पार्टी महंगी पड़ी नवयुवक को पार्टी के दौरान हुई मौत  बता दें कि मृतक रोहित अपने किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने पिथौरागढ के चंडाक क्षेत्र में गया था वहाँ जश्न मनाने व नाचने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक खाई में जा गिरा। उसके साथ के युवक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पंहचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सिलौनी, सौन पट्टी, वड्डा निवासी रोहित जोशी (24) पुत्र मोहन चंद्र जोशी अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने चंडाक रोड गया था। जहां एक झरने से कुछ दूरी पर रोहित व उसके अन्य साथ नाच रहे थे। नाचने के दौरान रोहित का पैर फिसल गया और वह खाई में गिरने के बाद नीचे सड़क पर जा गिरा।

रोहित के खाई में गिरने से उसके अन्य साथियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह अन्य युवक रोहित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रोहित ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से फिलहाल पुलिस में कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद मृतक के धर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बड़ा व एक छोटा भाई है

Share This News