FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडनैनीतालराज्य

वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में जिले के तीन सेंटरों में 190 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

हल्द्वानी । कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में जिले के तीन सेंटरों में 190 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड लगाई गई। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज में 71, महिला चिकित्सालय में 59 और बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में 60 कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। जिले में अब तक 562 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मंगलवार को भी राजकीय मेडिकल कालेज के लैक्चर थियेटर में निर्धारित समय सुबह नौ बजे से कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरु हुआ।

सर्वप्रथम डा. एसआर सक्सेना, डा. पंकज सिंह, डा, वीके द्विवेदी, डा. साधनी अवस्थी, डा. वीएन सत्यवली, डा. सलोनी उपाध्याय समेत 26 डाक्टरों को वैक्सीन लगाई गई। इसके उपरांत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। सेंटर के नोडल अधिकारी डा. एसआर सक्सेना ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जा रही है और किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को
वैक्सीन लगाने के बाद किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है। इधर, महिला चिकित्सालय में 59 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. सीपी भैसोड़ा, चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी, डा. दीपक जोशी, हेम तिवारी, विजय वर्मा, बृजेश पांडे, जीएस रावत, मौजूद थे।

Share This News