FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तरकाशीउत्तराखंडराज्य

दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
——

उत्तरकाशी के धरासू थाना पुलिस ने एक ब्यक्ति को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे मंगलवार को थाना धरासू पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान कल्याणी खाले के पास से एक व्यक्ति शांति लाल पुत्र सुरतू निवासी ग्राम हरेथी (नैड) थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी उम्र 36 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मोहन लाल , नीलम भारती शामिल थे।

Share This News