राजकमल किशोर बने असिस्टेंट प्रोफेसर
राजकमल किशोर बने असिस्टेंट प्रोफेसर।
——————-

राजकमल किशोर, निवासी –
बेरीनाग पिथौरागढ़ का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान ) के पद पर हो गया है। राजकमल किशोर के असिस्टेंट प्रोफेसर मे चयन से पूरे बेरीनाग क्षेत्र मे ख़ुशी का माहौल है!
वर्तमान मे राजकमल किशोर राजकीय महाविद्यालय मुवानी मे संविदा प्राध्यापक के रुप मे कार्यरत है तथा इससे पूर्व भी वे राजकीय महाविद्यालय, मुनस्यारी मे भी संविदा प्राध्यापक के रूप मे सेवा दे चुके है। राजकमल किशोर की इस सफलता के लिए बेरीनाग वासियो के साथ – साथ मुवानी तथा मुनस्यारी के लोगो ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी है। राजकमल किशोर ने इस सफलता का श्रेय पिता हरीश राम, माता हेमा देवी तथा गुरुजनो को दिया है।

