FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

पिथौरागढ़ में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़  – लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि पूरे देश व प्रदेश में महंगाई से जनता त्रस्त है मगर भाजपा की डबल इंजन सरकार आए दिन महंगाई का डंडा चलाए जा रही है, जो उसका जनविरोधी चेहरा है।जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन तिराहे पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और अनु. जा. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण कोहली ने कहा कि आज गरीब की रसोई से आम सब्जी भी दूर होती जा रही है। खाने-पीने की रोजमर्रा की जरूरत की चीजें और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस लगातार महंगा होता रहा है। इस सरकार में लोगों का महंगाई की मार से जीना मुहाल हो गया है।

Share This News