धर्मनगरी में महाकुंभ की तैयारियों के बीच साधु की हत्या से हड़कंप
धर्मनगरी में महाकुंभ की तैयारियों के बीच साधु की हत्या से हड़कंप 
हरिद्वार।धर्मनगरी में महाकुंभ की तैयारियों के बीच एक साधु की हत्या से हड़कंप मच गया है। साधु की हत्या का यह प्रकरण भूपतवाला में सामने आया है। यहां सप्त सरोवर मार्ग पर त्रिदंड़ी सेवा आश्रम के पास एक साधु का शव मिला है।
जानकारी के मुताबिक शव को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने साधु का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाए। पुलिस मामले की जांच में कर रही है। फिलहाल साधु की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस घटना से इलाके में खौफ का माहौल बन गया है

