“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह” का आयोजन कर सड़क सुरक्षा के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ़ जनपद में विगत 18 जनवरी 2021 से आगामी 17 फरवरी 2021 तक “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह” का आयोजन कर सड़क सुरक्षा के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है, अभियान के अंतर्गत विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

गुरुवार को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कलक्ट्रेट से जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराए जाने हेतु *एक प्रचार वाहन को जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया*। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किए जाने हेतु एक प्रचार वाहन तैयार कर सम्पूर्ण जिले में भेजा जा रहा है। उक्त *प्रचार वाहन के माध्यम से तीन दिन तक जिला मुख्यालय में विभिन्न स्थानों में जाकर नागरिकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करने के बाद जिले के सभी विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारियां सांझा की जाएंगी*।
इसके अतिरिक्त *गुरुवार को ही जिलाधिकारी ने प्रदूषण जांच सचल वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*।जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त *प्रदूषण जांच सचल/मोबाइल वाहन प्रदेश का प्रथम ऐसा वाहन है जो जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर मौके पर ही वाहन के प्रदूषण की जांच करेगा*।यह व्यवस्था अपने आप में एक अलग से नई पहल है इस व्यवस्था से आम नागरिकों को अपने वाहन की जांच कराए जाने हेतु इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। उन्हें मौके पर ही सुविधा मिल जाएगी।उन्होंने सभी से अपील की है कि वह अपने वाहन के प्रदूषण की जांच कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर जिलाधिकारी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की भी प्रदूषण जांच सचल वाहन द्वारा की गई।
इस मौके पर सहायक संभागीय अधिकारी नवीन सिंह,टीएसआई डीएस मेहरा,समेत अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

