बेरीनाग के बना बैण्ड मे इस्कबर मे एक मोटर साईकिल सवार जा गिरा,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग के बना बैण्ड मे एनएच द्वारा बनाये जा रहे इस्कबर मे एक मोटर साईकिल सवार जा गिरा गनीमत यह रही कि मोटर साईकिल सवार छटककर सडक में गिर गया तथा मोटर साईकिल गड्डे मे चली गयी। मोटर साईकिल सवार राम मंदिर का कृष्णा बताया जा रहा है। मौके पर लोगो ने ,सडक मे गिरे युवक को उठाया लेकिन युवक पर कोई चोट नही थी ।सडक मे स्कबर बना रहे लोगो ने जेसीबी की मद्त से मोटर साईकिल को गड्डे से बाहर निकाला स्थानीय लोगो ने निर्माणदायी संस्था से जिन स्थानो मे इस्कबर बन रहे है चेतावनी वोर्ड लगाने की मांग की है।

